फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चहारदीवारी घेरने के दौरान हाथापाई, पथराव

चहारदीवारी घेरने के दौरान हाथापाई, पथराव

Thu, 22 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
चहारदीवारी घेरने के दौरान हाथापाई, पथराव
बलिया। थाना क्षेत्र के आदर्श महाविद्यालय संकीर्तन नगर के के मैदान की चहारदीवारी घेरने को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से हाथापाई के बाद ईट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर तहसीलदार और फोर्स पहुंच गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। उधर, आदर्श महाविद्यालय के शिक्षक गगन बिहारी सिंह ने बैरिया विधायक समेत खपडिय़ा बाबा समिति के सदस्यों के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव स्थित आदर्श महाविद्यालय संकीर्तन नगर बैरिया के नाम से एक मैदान है। जहां खपडिय़ा बाबा आश्रम है। चहारदीवारी के लिए आश्रम के लोग जेसीबी मशीन से नींव खुदवा रहे थे। जिस क्षेत्रीय युवाओं ने एक ही खेल मैदान होने का हवाला देते हुए विरोध किया। लेकिन आश्रम के लोगों ने उनकी एक न सुनी। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह भी पहुंच गए और आश्रम का पक्ष लिया। जिसका विरोध युवकों के साथ ही महाविद्यालय के शिक्षक गगन बिहारी सिंह करने लगे। तभी दोनों ओर से हाथापाई के साथ पथराव होने लगा। शिक्षक गगन बिहारी सिंह ने बताया कि विधायक ने उन्हें थप्पड़ मारा और युवकों को खदडने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया गया। कहा कि मुक़दमा हाई कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

उधर, आश्रम के लोगों का कहना है कि मैदान में अराजकतत्व शराब और बीयर पीते है। जिस पर यह कार्रवाई की जा रही है। शिक्षक गगन बिहारी सिंह ने विधायक के विरूद्ध नामजद एवं आश्रम समिति के सदस्यों के विरूद्ध थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार बैरिया शशिकांत मणि ने बताया कि खसरा-खतौनी में आदर्श महाविद्यालय के नाम से भूमि है। बाउंड्रीवाल खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ है। इसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed