फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   समस्या का निदान नहीं तो करूंगा भूख हड़ताल

समस्या का निदान नहीं तो करूंगा भूख हड़ताल

Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
समस्या का निदान नहीं तो  करूंगा भूख हड़ताल
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा निवासी दिव्यांग सतीश कुमार पांडेय ने पीएम और सीएम को पत्र लिखकर प्रदेश के ही राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के खिलाफ शिकायत की है। कहा कि गांव में खुली बैठक में मुझपर सहमति बनने के बावजूद मंत्री के दबाव में अधिकारी फर्जी तरीके से बंद कमरे में प्रस्ताव पारित कराकर कोटे की दूकान आवंटन की फिराक में है। जो मुझ दिव्यांग के साथ सरासर अन्याय है। साथ ही मोदी और योगी की दिव्यांग उत्थान संकल्प पर भी कुठाराघात है।
विज्ञापन

पत्र में जिक्र किया कि इसे लेकर मेरे द्वारा बीते दिनों डीएम से शिकायत करने के कारण मुझे विपक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा एसपी तथा डीएम से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उपर से गांव के ही दबंग जिस पर मंत्री का हाथ है, मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में मुझ दिव्यांग के साथ ये सरासर नइंसाफी है। वहीं शासन की नियमों की धज्जियां भी उसी के मंत्री और अधिकारी उठा रहे हैं। गांव में खुली बैठक में जब मुझ पर सहमति बनाई और मैं बनने के लिए हर प्रक्रिया को पूरा करने में सक्षम हूं तो मेरा हक मुझसे छीना जा रहा है। मांग किया कि नियम के मुताबिक एक बार फिर से खुली बैठक कराई जाए। लेकिन खुली बैठक के माध्यम से ही काम हो। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सदर तहसील में अनशन शुरू करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed