फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छात्र गुटों के बीच मारपीट मामले में 22 पर मुकदमा दर्ज

छात्र गुटों के बीच मारपीट मामले में 22 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 26 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
छात्र गुटों के बीच मारपीट मामले में 22 पर मुकदमा दर्ज
बैरिया। सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज के दो छात्र गुटों में मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर 22 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस की मानें तो बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी त्रिभुवन सिंह के तहरीर पर पांच लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिन पर मारपीट करने, धमकी देने, बंदूक से फायर करने का प्रयास तथा मोबाइल छिनने का आरोप है। जबकि रेवती थाना क्षेत्र के मून छपरा निवासी सुरेंद्र नाथ के तहरीर पर 17 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिन पर चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट करने, गाली-गलौज व जान माल की धमकी देने के साथ ही घर में घूसकर लाइसेंसी बंदूक छिनने का आरोप है। मालूम हो कि बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि सिंह एवं रेवती थाना क्षेत्र के मूनछपरा निवासी सुजीत कुमार सिंह के गुट के बीच मंगलवार को सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज महाविद्यालय परिसर के बाहर किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष के रवि सिंह, कुंदन सिंह, लाल सिंह, चंदन सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुजीत कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, मनजीत कुमार सिंह घायल हो गए थे। जिसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed