फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक दर्जन से अधिक घायल

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक दर्जन से अधिक घायल

Thu, 06 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक दर्जन से अधिक घायल
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नींबू गांव स्थित चट्टी के पास बुधवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। इसमें चार महिलाओं समेत कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि रसड़ा कोतवाली के नीबूू गांव निवासी ओमप्रकाश राम तथा सुरेंद्र राम के बीच मकान बनाने को लेकर बुधवार की सुबह कहासुनी होने लगी और कुछ देर बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी चले। इसमें एक पक्ष के ओमप्रकाश राम (38), सुजीत कुमार (21), सुरेश राम (44), कुमारी रानी (17) पुत्री सुरेश राम, राहुल (18), महरजिया देवी (65) पत्नी स्वर्गीय देवी राम, आरती देवी (28) पत्नी ओमप्रकाश राम तथा दूसरे पक्ष से रामाधीन राम (40), रंजेश राम (25), सुरेंद्र राम (45), बिगनी देवी (40) पत्नी स्वर्गीय शिवबचन राम, पंकज कुमार (19), संदीप राम (30) घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed