फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 दिन बाद भी चोरों का नहीं मिल सका सुराग

25 दिन बाद भी चोरों का नहीं मिल सका सुराग

Sun, 23 Jun 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
25 दिन बाद भी चोरों का नहीं मिल सका सुराग
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव निवासी मोहम्मद वसीम के घर 30 मई की रात खिड़की का ग्रिल तोड़कर हजारों की चोरी के मामले में एडीजी वाराणसी के निर्देश पर तीन दिन बाद मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन 25 दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी। इससे पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैैं।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव निवासी मोहम्मद वसीम का परिवार 30 मई की रात खाना खाकर सो गया था। इसी बीच चोरों ने घर के पीछे लगे खिड़की को तोड़ कमरे में घुस गए। कमरे के अंदर रखे अलमारी को तोडने के बाद चोरों ने बैग निकाल लिया और बाहर लाकर बैग में रखे लगभग नौ लाख रुपये के सोने व चांदी के गहने तथा 97 हजार रुपये नगदी निकाल कर बैग को फेंक दिया था। पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह हुई थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करती रही। इस मामले में पुलिस ने एडीजी वाराणसी के निर्देश पर तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया लेकिन 25 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो चोरों तक पहुंच सकी और न ही सामान को ही बरामद कर सकी। इस बाबत रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की छानबिन कर रही है। उम्मीद है इसमें जल्द ही सफलता मिल जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed