फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चार बच्चों संग खा ली नींद की गोलियां, हालत गंभीर

चार बच्चों संग खा ली नींद की गोलियां, हालत गंभीर

Fri, 21 Jun 2019 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
चार बच्चों संग खा ली नींद की गोलियां, हालत गंभीर
बलिया। पति के नशा करने को लेकर हुए विवाद के बाद क्षुब्ध एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ नींद की गोलियां खा ली। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह हुई।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी तारादेवी उर्फ नेहा (32) पत्नी भगवती प्रसाद ने शुक्रवार सुबह पति से विवाद के बाद अपने चार बच्चों नन्दनी (11), राज (9), आदर्श (7), अनीकेत (6) के साथ नींद की गोलियां खा ली। इसके बाद सभी अचेत हो गए। हालत गंभीर देख आननफानन में पति ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार शुरू किया गया। भगवती प्रसाद नशा करता था जिस पर पत्नी नेहा आपत्ति जताती थी। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ था। भगवती दिल्ली मे कपड़ों का कारोबार करता है और कुछ दिनों से अपने गांव शंकरपुर आया हुआ है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. समीर ने बताया कि महिला और उसके चारों बच्चे नींद की दवा खाए हुए हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। डॉ. मनोज कुमार एवं बच्चों के डाक्टर अनुराग सिंह को बुला लिया गया है। वहीं बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों को देखने पहुंचे बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनुराग सिंह ने बताया कि इलाज चल रहा है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed