फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मारपीट में मृतक का शव पहुंचने पर गांव में मचा कोहराम

मारपीट में मृतक का शव पहुंचने पर गांव में मचा कोहराम

Tue, 18 Jun 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में मृतक का शव पहुंचने पर गांव में मचा कोहराम
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर ग्राम पंचायत के पूरवा लगनटोला में रास्ते के विवाद में घायल राजेन्द्र सिंह उर्फ लल्लू की इलाज के दौरान मौत के बाद सोमवार की देर शाम शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव के साथ पुलिस फोर्स भी रही और गांव छावनी में तब्दील हो गया। शव के साथ आए क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार के साथ पांच थानों की फोर्स उनके दरवाजे पर पहुंची और देर रात में उनकी अंत्येष्टि होने तक गांव से गंगा घाट तक जमी रही।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की सुबह ज्यों ही लल्लू सिंह की मौत की खबर गांव पहुंची झगड़े में संलिप्त परिवार के लोग भयभीत होकर लड़के औरतें सभी घर द्वार छोड़ भाग निकले। किसी किसी घर में एक दो वृद्ध महिलाएं रह गईं और पूरी बस्ती वीरान सी हो गई। मारपीट के बाद एक की मौत को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। सीओ उमेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed