फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कोतवाल शशिमौलि के पिस्टल और रिवाल्वर चोरी में छह आरोपी धराए

कोतवाल शशिमौलि के पिस्टल और रिवाल्वर चोरी में छह आरोपी धराए

Sun, 09 Jun 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कोतवाल शशिमौलि के पिस्टल और रिवाल्वर चोरी में छह आरोपी धराए
पिस्टल और रिवाल्वर चोरी में छह आरोपी धराए - फोटो : amar ujala
बलिया। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि के आवास से तीन मई को उनकी पिस्टल एवं रिवाल्वर की चोरी मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी गई सरकारी पिस्टल, 6 कारतूस, 32 बोर की एक पिस्टल, 36 कारतूस, एक तमंचा और दो अदद कारतूस के साथ ही खरीद बिक्री के 85700 रुपये बरामद किया गया। इस सफलता पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा पुलिस अधीक्षक ने की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि आठ जून को मुखबिर ने पुलिस को बताया गया कि कोतवाली परिसर के आवास में बीते तीन मई को चोरी हुए असलहों की खरीद फरोख्त करने के लिये कुछ अपराधी धरीक्षण बाबा की कुटिया स्थित एक खंडहरनुमा मकान में एकत्र हुए हैं। इसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 1.10 पर मौके पर पहुंचकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रैपुरा, हल्दी निवासी आयुष कुमार राय , सीताकुंड बहादुरपुर, हल्दी निवासी मनोज कुमार चौबे, शिवरामपुर दुबहड़ निवासी विजय कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू, स्टेशन रोड कोतवाली बलिया निवासी राकेश कुमार गुप्ता, बहादुरपुर निवासी अभिषेक भट्ट उर्फ पिन्टू और हाउनहाल कोतवाली निवासी मनीष कुमार सिंह है। आयुष कुमार राय के पास से काले रंग की 9 एमएम की पिस्टल, मैगजीन, छह कारतूस बरामद हुआ। मनोज कुमार चौबे के पास से .32 बोर की पिस्टल मैगजीन, 10 कारतूस, विजय गुप्ता के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और पिस्टल खरीद फरोख्त के 79000 रुपये बरामद हुआ। राकेश कुमार गुप्ता के पास से 10 कारतूस और 2700 रुपये कारतूस बिक्री के बरामद हुए। अभिषेक भट्ट के पास से .32 बोर के छह कारतूस, मनीष कुमार सिंह के पास से 10 कारतूस बरामद हुआ। मुख्य अभियुक्त खुर्शीद पुत्र बड़े मियां निवासी बहेरी उमरगंज थाना शहर कोतवाली नहीं पकड़ा जा सका है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही ह्रै औ संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय पुलिस आफिस, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली विपिन सिंह, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक विनीत राय, उपनिरीक्षक संजय सरोज, सर्विलांस प्रभारी राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम मय टीम ।
विज्ञापन

दो आरोपियों का है आपराधिक इतिहास : बलिया। तत्कालीन शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय के आवास से चोरी गए मामले में दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें अभिषेक भट्ट उर्फ पिंटू निवासी बहादुरपुर के खिलाफ शहर कोतवाली में 498ए,304 बी, 3/4 डीपी एक्ट और मनोज कुमार चौबे निवासी सीताकुंड बहादुरपुर थाना हल्दी के खिलाफ धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का मुकदमा थाना शहर कोतवाली बलिया में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed