{"_id":"5c9bc2dbbdec2213e76c2b51","slug":"151553711835-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 हजार रुपये लेकर उचक्का फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
90 हजार रुपये लेकर उचक्का फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया कोटवां ब्रांच में धन जमा कराने आए एक युवक से 90 हजार रुपये की उचक्कागिरी हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक कोटवां में एक लाख 79 हजार रुपये झोले में रख कर जमा करने के लिए पहुंचा। जहां एक अज्ञात युवक उसके पास आया और कहने लगा कि हमसे दो हजार रुपये का नोट लेकर अपना पांच-पांच सौ का नोट दे दो।
उचक्के की बात में आकर युवक ने झोले से पैसे निकाल कर उसे देने लगा। लेकिन इस प्रयास में पांच पांच सौ की उसकी गड्डियां इधर उधर हो गईं। इसी बीच उसके 90 हजार रुपये लेकर उचक्का भाग गया। पीड़ित ने इस बाबत शिकायत कर बैंक के सीसीटीवी में देखने लिए गया तो बैंक कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी खराब है। जिसके बाद लड़के के परिजनों ने इसकी सूचना थाने में पहुंच कर दी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अनिल चन्द्र तिवारी ने बताया कि मामले का जांच की जा रही है।