{"_id":"5c02c7c9bdec2241447437c5","slug":"151543686089-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माना नहीं देने पर शॉपिंग मॉल का रिजनल मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुर्माना नहीं देने पर शॉपिंग मॉल का रिजनल मैनेजर गिरफ्तार
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चला रहे नगरपालिका के अधिकारी से विवाद करना व जुर्माना देने से इनकार करना शहर के सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल के मैनेजर को महंगा पड़ गया। नगरपालिका की ओर से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम एएसडीएम सदर गंभीर सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार अपने कर्मियों संघ शहीद पार्क चौक से स्टेशन रोड तक का अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी भी की गई एवं पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों से चार हजार 500 जुर्माना वसूले गए। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान भी एक व्यक्ति से पांच सौ रुपया जुर्माना वसूल किया गया। इसी दौरान जब एक शॉपिंग मॉल के अतिक्रमण करने पर एक हजार रुपया जुर्माना काटा गया तो मैनेजर विजय कुमार सिंह ने यह जुर्माना देने से इंकार कर दिया और नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक ललित मिश्रा से उलझ गया। नगरपालिका की ओर से भी सख्ती बरतते हुए पुलिस को रिपोर्ट की गई। तब पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।