फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सभासद झिंगन समेत छह पर मुकदमा

सभासद झिंगन समेत छह पर मुकदमा

Wed, 31 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सभासद झिंगन समेत छह पर मुकदमा
बलिया। सोमवार की शाम नगर पालिका परिसर में चल रहे ददरी मेले के लिए हो रहे ई-टेंडर के दौरान दो सभासदों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया। इस मामले में पुलिस ने सभासद की तहरीर पर एक सभासद सहित छह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के विजय सिनेमा रोड निवासी व सभासद कन्हैया जायसवाल ने तहरीर में उल्लेख किया है कि नगर पालिका परिसर में जिलाधिकारी के निर्देश पर ददरी मेले का ई-टेंडर देने का कार्य अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन की अध्यक्षता में चल रहा था। इस दौरान सभासद अखलिेश सिंह उर्फ झिंगन अज्ञात छह लोगों के साथ असलहे से लैस होकर आए और अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन से ई-टेंडर को लेकर उलझ गए। यह देख मैंने मना किया तो वे लोग मुझे लात-घूसा व चाकू से हमला कर घायल कर दिए। इसके बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग किया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गया। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सभासद सहित छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में ईओ डीके विश्वकर्मा ने बताया कि ई टेंडर डीएम के आवास पर खोला गया। सिर्फ सिग्नेचर के लिए कार्यालय में आए थे। इस दौरान किसी को आपत्ति नहीं थी। इस बीच दो सभासद आपस में भिड़ गए। हवाई फायरिंग की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed