फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल

सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल

Wed, 02 May 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर इलाज के बाद गंभीरावस्था के चलते दो व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोनाडीह ग्राम निवासी शशिकांत मौर्य (45) बाइक से चौकिया मोड़ से बेल्थरारोड की ओर आ रहा था कि त्रिमुहानी के पास साइकिल को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वही फुलवरिया ग्राम निवासी अभिषेक गुप्ता (26) बाइक से बेल्थरारोड आ रहा था कि हल्दीरामपुर चट्टी के पास पिकअप के धक्के से घायल हो गया ,जबकि शाहपुर निवासीनी पार्वती (70) तांगे पर बैठकर बेल्थरारोड की ओर आ रही थी कि फरसाटार के पास तांगे का पहिया बाहर निकल गया, जिससे टांगा पलट जाने से पार्वती घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महिला को छोड़ दोनों युवकों को गंभीर गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed