फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाया

नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाया

Sun, 30 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
नकदी सहित लाखों के  जेवरात चोरों ने उड़ाया
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के भिटौरा ग्राम में शनिवार की रात चोरों ने एक घर की दीवार में सेंध काटकर अलमारी में रखे 18 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देकर चोर भाग निकले। सुबह परिवार के लोगों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

भिटौरा ग्राम में संवरु राजभर का घर है। रात में घर के सभी लोग खाना खाने के बाद गहरी नींद सो गए । आधी रात के बाद चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाकर प्रवेश किया तथा अलमारी में रखा 18 हजार नगदी के अलावा सोने का मांगटीका, पायल, करधनी सहित लाखों के जेवर आदि चुरा ले गए । सुबह घटना की जानकारी होते ही गृहस्वामी के होश उड़ गए। घटना की सूचना पीड़ित ने थाने को दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed