{"_id":"5936e7834f1c1bd6448b45c3","slug":"14967704501-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन सहित तीन के विरूद्ध मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व चेयरमैन सहित तीन के विरूद्ध मुकदमा
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड(बलिया)। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्त सहित तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई एक पत्रकार को अपशब्द कहने व धमकाने के मामले में पुलिस द्वारा की गई है।
एक हिंदी दैनिक के पत्रकार तहसील प्रभारी विजय मद्धेशिया बीते तीन जून को सोनाडीह ढाला पर गृह प्रवेश के मौके पर आयोजित प्रीति भोज में शामिल होने गए थे, जहां नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्त, पूर्व सभासद प्रदीप कुमार व भोला पहुंचे और समाचार प्रकाशित करने के मामले को लेकर उन पर अपशब्दों की बौछार करते हुए धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित पत्रकार ने पूर्व चेयरमैन सहित तीन लोगों के विरुद्ध उभांव थाने में तहरीर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया। उधर, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बिल्थरारोड इकाई ने बैठक कर घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।