फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नववर्ष में युवती समेत तीन की हुई मौत, तीन घायल

नववर्ष में युवती समेत तीन की हुई मौत, तीन घायल

Tue, 01 Jan 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
नववर्ष में युवती समेत तीन की हुई मौत, तीन घायल
बलिया। नववर्ष के पहले ही दिन जनपद में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवतियों और दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवती की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नरहीं संवाददाता के अनुसार, खुशबू सिंह (17) पुत्री गुड्डू सिंह मालवीय नगर- चितबड़ागांव एवं प्रियंका सिंह (20) पुत्री सुभाष सिंह ग्राम उसरौली मंगलवार को मंगला भवानी मंदिर में दर्शन करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। बक्सर-बलिया मार्ग के चांद नाले के पास स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी, इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने खुशबू सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रियंका सिंह की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन देर रात उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, खेजुरी संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के बहेरा नाला स्थित वनसती माई मंदिर के समीप मंगलवार की शाम बुलेट व बाइक के टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खेजुरी निवासी रोशन (18) पुत्र अशोक गोंड तथा उभांव थाना क्षेत्र के जनुआन निवासी राजेंद्र यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खेजुरी निवासी अभिषेक गुप्ता (25) और जनुआन निवासी अखिलेश यादव (34) की गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया। वहीं, दोनों शवों को पुलिस कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रोशन व अभिषेक बाइक से सिकंदरपुर की ओर जा रहे थे। जबकि राजेंद्र और अखिलेेश बेल्थरारोड की ओर से आ रहे थे। जिनका खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरा नाला स्थित वनसती माई मंदिर के समीप बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed