फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तथ्यों को छिपा कर कराया नामांतरण, फसल भी काटा

तथ्यों को छिपा कर कराया नामांतरण, फसल भी काटा

Sun, 28 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
तथ्यों को छिपा कर कराया नामांतरण, फसल भी काटा
बैरिया। तहसील में किसानों की खतौनी में खेल करने का मामला सामने आया है। जमालपुर गांव के एक दिव्यांग किसान की खतौनी में किसी दूसरे का नाम दर्ज कर दिया गया। हालांकि किसान की ओर से शिकायत करने के बाद तहसील प्रशासन ने आनन-फानन में खतौनी को दुरुस्त कर दिया लेकिन इस बीच किसान की फसल काट ली गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जमालपुर गांव निवासी दिव्यांग किसान अनिल कुमार वर्मा की जमीन पर बीते 25 अगस्त को चंद्रिका वर्मा वगैरह का नाम दर्ज कर दिया गया। जब मामले की जानकारी अनिल को हुई तो उन्होंने उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे को पत्रक देते हुए मंडलायुक्त के स्थगन आदेश की प्रति को दिखाया तो तहसील प्रशासन सकते में आ गया। आनन-फानन में तहसील प्रशासन ने 24 अक्टूबर को अपने आदेश में तथ्य छिपा कर नाम दर्ज कराने की बात स्वीकार करते हुए इस आदेश पर रोक लगा दिया। लेकिन इस बीच किसान की फसल को दबंगों ने काट लिया। इतना ही नहीं उक्त खेत की जुताई भी कर दिया। दिव्यांग किसान अनिल ने बैरिया थाने में तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। इस बाबत तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने कहा कि संबंधित किसान के पत्रावली का परीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed