{"_id":"5babc051867a55013f17d72e","slug":"141537982545-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी नहीं मिला युवती का कटा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन बाद भी नहीं मिला युवती का कटा सिर
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना के पहिया मौजा (फेफना और कपूरी के बीच) में 24 सितंबर शाम युवती का सिर कटा शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। तीन दिन बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अब तक उसका कटा सिर भी नहीं मिला है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने फेफना गांव के चौकीदार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की शिनाख्त तथा कटा सिर बरामद करने के लिए प्रयासरत है।
ज्ञात हो कि क्षेत्र के पहिया मौजा में धान की सोहिया करने के दौरान महिलाओं ने करीब 24 वर्षीय युवती की सिर कटी लाश देखी थी। महिलाओं के शोर मचाने पर वहां सैकड़ों लोग एक9ित हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घटना स्थल कर निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि उनके हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग सका। युवती गुलाबी रंग की सलवार पहनी थी और उसके एक बांह में कुछ कपड़े थे। युवती के शव से कुछ दूरी पर उसके गले की टूटी माला और दो कंघी, केश किंग तेल, दाद का मलहम आदि पड़ा पाया गया था।
शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता था कि युवती की हत्या कर शव यहां फेंका गया, और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसका सिर काटकर कहीं और फेंका गया होगा। इस मामले में तीन दिन बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि उसका कटा हुआ सिर भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
इस बाबत एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त या युवती का कटा सिर बरामद नहीं हो सका है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। पड़ताल जारी है।