{"_id":"5a0c7de54f1c1bd7538bd9d6","slug":"141510768101-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअप= पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फालोअप= पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा सच
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल ग्राम में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक के दफ़नाए शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए जाने के मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतक के भाई अख्तर ने जायदाद हड़पने की नियत से हत्या कर शव को गुपचुप तरीके से कब्र में दफन करने का आरोप लगाया है। वहीं मामला प्रेम-प्रसंग और ऑनर किलिंग से जुड़े रहने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सच का खुलासा हो सकेगा।
मालूम हो कि मृतक का भाई अख्तर दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहकर नौकरी करता है। उसका भाई मृतक असगर एक गुमटी में सैलून चलाता था। बीते 31 अक्टूबर को असगर जब दिल्ली गया तो उस समय तक घर में सब कुछ सामान्य था, लेकिन अख्तर के दिल्ली जाने के बाद एक नवंबर को कुछ लोगों ने जायदाद हड़पने की नियत से असगर को मारपीट के बाद जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य को छिपाने के लिए ग्रामीणों और भाई को जानकारी दिए बगैर सुपुर्द-ए- खाक कर दिया। युवक की मौत से एक बात स्पष्ट है कि उसकी स्वाभाविक मौत नहीं है। एक दिन पहले सब कुछ ठीक ठाक था, लेकिन बड़े भाई के दिल्ली जाने के तुरंत बाद यह घटना कैसे हो गई। संदिग्ध हालत में हुई मौत से व्यथित भाई ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर दफनाये शव के पोस्टमार्टम की गुहार लगाई थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव और उभाव इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसडीएम ने बताया कि मृतक का बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि घटना का सच उजागर हो सके।