फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दूकान का शटर तोड़ तिजोरी उठा ले गया चोर

दूकान का शटर तोड़ तिजोरी उठा ले गया चोर

Wed, 26 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
दूकान का शटर तोड़ तिजोरी उठा ले गया चोर
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के जमुआंव चट्टी पर मंगलवार की रात स्वर्ण आभूषण की दूकान का शटर तोड़ चोरों ने लोहे की तिजोरी उठा लिया। चोरों ने तिजोरी को दुकान से कुछ दूरी पर स्थित विधायक धनंजय कनौजिया के आवास के निकट खेत में रख दिया । चोरों ने अलमारी के निचले लॉकर को तोड़ नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। ऊपरी लॉक नहीं खुलने से चोर लॉकर छोड़कर भाग निकले । सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी । जमुआंव चट्टी पर मां शारदा ज्वेलर्स की स्वर्णाभूषण की दुकान है। दुकानदार वृंदा प्रसाद मंगलवार की शाम दूकान बंद कर घर चले गए। आधी रात के बाद बेखौफ चोरों ने दूकान का शटर तोड़ डाला तथा दुकान में रखी हुई तिजोरी को निकाल लिया। चोरों ने अलमारी को दूकान से करीब 30 मीटर दूर विधायक के आवास के बगल में ले जाकर तोड़ना शुरु कर दिया। चोरों ने आलमारी के निचले लाकर को तोड़ नगदी और आभूषण निकाल लिए लेकिन ऊपरी लॉकर नहीं खुल सका । दुकानदार के अनुसार लाकर में 12 हजार नगदी समेत करीब 70 हजार के आभूषण थे। सूचना मिलने के बाद उभाव इंस्पेक्टर जेसी भारती मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी । इस वारदात से दुकानदारों में भय व्याप्त है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed