{"_id":"596f94084f1c1b311e8b456f","slug":"141500484616-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद भी कोटेदार पर कार्रवाई नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच के बाद भी कोटेदार पर कार्रवाई नहीं
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। विकास खंड नगरा क्षेत्र के खरूआंव गांव के कोटेदार पर जांच आख्या के बाद भी विभागीय कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ एसडीएम से लिखित रूप में शिकायत की थी।
ग्रामीणों ने चिलकहर के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में छह जुलाई को एसडीएम रसड़ा बाबू राम को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद एसडीएम ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जांच करने का आदेश दिया था। इस मामले में जांच अधिकारी ने उसी दिन कोटेदार के गोदाम की जांच की। जिसमें कुल् 423 बोरी खाद्यान्न के बजाय 333 बोरी ही खाद्यान्न पाया। जबकि 90 बोरी खाद्यान्न गायब पाया। इसकी रिपोर्ट जांच अधिकारी ने एसडीएम को सुपुर्द कर दिया था। लेकिन पखवाड़ाभर बीत जाने के बाद भी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
चिलकहर के मंडल अध्यक्ष भारती ने आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया। जिसमें आरोप लगाया है कि ग्रामीणों एवं जांच अधिकारी द्वारा सबूत के साथ पकड़े जाने के बाद भी कोटेदार के विरूद्ध विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंडल अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मामले की जांचकर कोटेदार की दूकान सीज करने की मांग की है। जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि खरूआव गांव के कोटेदार के खिलाफ की गई जांच की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।