{"_id":"5bba3fee867a5514b83162bb","slug":"131538932718-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा तीन लाख की लूट में दो बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा तीन लाख की लूट में दो बंदी
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरा रोड। उभांव पुलिस ने रविवार को नगर के व्यापारी अरुण कुमार से करीब दो माह पूर्व तमंचे से डराकर 3.20 लाख रुपये लूट लिए जाने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस तथा लूट के पंद्रह हजार 200 रुपए और बाइक बरामद किया है।
गत 12 अगस्त को नगर के वार्ड नंबर 12 के रिहायशी इलाके में बदमाशों ने व्यापारी अरुण कुमार गुप्त से तमंचे की नोक पर लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले थे। इस घटना में व्यापारी बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। उधर, घटना के विरोध में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी से लूट के मामले में मधुबन ढाले के पास छापा मारकर दो युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। दोनों की शिनाख्त नन्हें दुबे उर्फ प्रेम शंकर निवासी किशुनीपुर थाना दुबहर और अविनाश पांडेय निवासी तिखमपुर थाना कोतवाली बलिया के रूप में की गई। बदमाशों के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस के अलावा घटना में लूटे गए 15 हजार दो सौ रुपये और बाइक बरामद किया।