{"_id":"59820cb34f1c1b667d8b4697","slug":"131501695155-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"627 पेटी हरियाणा की शराब पड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
627 पेटी हरियाणा की शराब पड़ी
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर (राजागांव खरौनी) स्थित एक आरा मशीन से पुलिस ने मंगलवार की रात हरियाणा निर्मित एक ट्रक अवैध अंग्रेजी बरामद किया है। पुलिस ने तीन बाइक को कब्जे में लिया है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि वह सहयोगियों के साथ रात्रि में गश्त पर थे। कहा कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजागांव खरौनी (सारंगपुर) स्थित मृगेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह के आरा मशीन पर एक ट्रक से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी उतारा जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा तो सूचनी सही निकली। बताया कि ट्रक से कुछ शराब उतारी जा चुकी थी जिसे फिर ट्रक पर लदवा कर चालक सहित दो लोगों को थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक में कुल 627 पेटी अंग्रेजी शराब थी। पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें ट्रक चालक बलविंदर सिंह पुत्र अजमेर सिंह ग्राम मोहाली पंजाब और बलजिंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह ग्राम खरेड मोहाली पंजाब शामिल हैं।