फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शराब की दूकान बनी सिरदर्द

शराब की दूकान बनी सिरदर्द

Wed, 02 Aug 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
शराब की दूकान बनी सिरदर्द
जयप्रकाशनगर । बिहार में शराब की बिक्री तो बंद है, लेकिन पियक्कड़ों के लिए जिला मुफीद साबित हो रहा है, जहां वह आसानी से शराब का सेवन कर रहे हैं। शराब की दूकान जिले के पूर्वी छोर पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर गांव के समीप खुली है, जो इलाकाई लोगों के लिए सिरदर्द बनी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यहां सुबह से देर रात तक बिहार के सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसकी आड़ में संदिग्ध लोग भी यहां देर रात तक जमे रहते हैं। इसके अलावा अवैध असलहे लिए भी बिहार के कुछ शातिर बदमाशों का भी जमावड़ा लगता है, जिससे आम लोग भयभीत रहते हैं। लेकिन कारोबारियों की इसकी कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो घाघरा नदी से पार कर शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है। विगत दिनों चांददीयर में ही ट्रक पर लदे पंजाब निर्मित शराब को पुलिस ने पकड़ा था। इसके अलावा आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोक लाइसेंसी दूकानदार भी इस तरह के धंधे में बड़े पैमाने पर लिप्त हैं। यहीं नहीं बिहार में शराब बंदी कानून के लागू होने के बाद शराब की कीमत काफी बढ़ गई है। ऐसे में उधर से आ रहे पियक्कड़ चांद दियर में खुली शराब की दूकानों पर आराम से जाम टकरा रहे हैं। यहां शराबियों का जमावड़ा लगने से इलाकाई लोगों का सिरदर्द बढ़ गया है। आए दिन पीने के बाद मारपीट और लड़ाई झगड़ा आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed