{"_id":"5974dfa54f1c1b0e3b8b483f","slug":"131500831653-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों से तंग महिला ने लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों से तंग महिला ने लगाई गुहार
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की एक महिला दबंगों से पिछले पांच सालों से परेशान है। दबंगों की ओर से उसे परेशान करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे। तीन माह पहले पुलिस ने दबंगों के खिलाफ विभिन्न धमुकदमा दर्ज किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने कुछ दिन पहले जिले में आए प्रभारी मंत्री से गुहार लगाई तो उन्होंने कार्रवाई का निर्देश एसपी को दिया और एसपी ने बांसडीह रोड पुलिस को कार्रवाई करने को कहा लेकिन इलाकाई पुलिस आज भी मौन है।
शंकरपुर गांव की निवासिनी शारदा मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया है कि गांव के दबंगों ने उनकी जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया है और उनके घर के पास बने सार्वजनिक नाले में कूड़ा कचरा डालकर उसे जाम कर दिया है। कई बार दबंगों ने उनके तथा उनके पति के साथ मारपीट भी की। दबंग बार-बार जान से मारने तथा घर छोड़कर जाने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि दबंगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के तीन माह बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।