फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चोरों ने लाखों के गहने समेत नकदी पर किया हाथ साफ

चोरों ने लाखों के गहने समेत नकदी पर किया हाथ साफ

Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने लाखों के गहने समेत नकदी पर किया हाथ साफ
रतसर(बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में बुधवार को दिन में छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोरों ने पूरे इत्मीनान के साथ घर को खंगाला। इस दौरान एक आलमारी में रखे 40 हजार नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई, जब घर के सभी सदस्य शहर में एक सगाई में शामिल होने गए हुए थे। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव निवासी छठू प्रसाद गुप्ता के भतीजा पंकज गुप्ता की सगाई बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित थी। इसमें शामिल होने के लिए छठू प्रसाद गुप्ता अपने परिवार के साथ घर में ताला बंदकर गए हुए थे। इसी बीच मौका देख चोर उनके घर में छत के सहारे उतर गए और चोरी कर भाग गए। जब देर शाम पीड़ित परिवार सगाई से घर लौटा तो कमरे और आलमारी का ताला टूटा देख अवाक रह गया। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और बगल के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दो बक्सा उठा ले गए चोर
हल्दी। थाना क्षेत्र के पिन्डारी गांव निवासी जंगबहादुर यादव के घर में घुसे चोर दो बक्सा उठा ले गए। बताया जाता है कि उनका पूरा परिवार छत पर सोया था, इसी बीच रात में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर तलाश शुरू किया गया तो गांव के पश्चिम खुला बक्सा व साड़ी मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जंगबहादुर ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed