{"_id":"5bd8a0a1bdec22699f126891","slug":"121540923553-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ी से बरामद हुई लूटी गई बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ी से बरामद हुई लूटी गई बाइक
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। एक माह पूर्व बाइक के साथ नगद रुपये के लूट मामले में न्यायालय से रिमांड पर लेकर आए दो आरोपियों के निशानदेही पर मंगलवार को रेवती पुलिस ने श्रीनगर गांव के पास झाड़ी में छिपाई गई बाइक बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि मुख्य सरगना भैरोपुर थाना एकमा जिला सारण बिहार निवासी रंजीत सिंह है। पूछताछ में आरोपियों ने श्रीनगर से लूटी गयी बाइक रंजीत के पास होने की बात बतायी। एसओ रेवती राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस शीघ्र ही रंजीत सहित लूटी गयी बाइक बरामद कर लेगी।
बता दें कि बीते 22 सितंबर को अजय वर्मा बैरिया से बाइक द्वारा श्रीनगर अपने घर जा रहे थे। जिनकी बाइक और 60 हजार रुपए तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। इस मामले में बीते सप्ताह सुबाष गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस दबिश के बाद गामा उर्फ सूरज चौधरी निवासी चाईछपरा बैरिया तथा रेवती थाना के दुर्जनपुर निवासी जीतेंद्र उर्फ धर्मेंद्र पाल कोर्ट में हाजिर होकर जेल चले गये। पुलिस ने बताया कि गामा की एक हत्या के मामले में सजा भी हो चुकी है, लेकिन हाई कोर्ट से जमानत लेकर जेल से बाहर था। उधर, जीतेंद्र पर चोरी के कई मामले दर्ज है। जिसमें ट्रेन में चोरी का मामला भी है। इसी प्रकार रंजीत पर भी चोरी के कई मामले बिहार में दर्ज है। पुलिस ने गामा से 1200 व जीतेंद्र से 1300 रुपए बरामद की किया।