फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   युवक पर गोली से जानलेवा हमला, गंभीर

युवक पर गोली से जानलेवा हमला, गंभीर

Thu, 14 Jun 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
युवक पर गोली से जानलेवा हमला, गंभीर
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर स्थित शांति अस्पताल के पास बुधवार की देर रात संदिग्ध हाल में गोली चलने से रामदहिनपुरम निवासी प्रशांत तिवारी (26) घायल हो गया। मामले में युवक के घरवालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। उधर युवक को जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामदहिनपुरम निवासी प्रशांत तिवारी (26) बुधवार की शाम अपने दोस्तों के साथ मनियर क्षेत्र में कहीं लिट्टी-चोखा की दावत में गया था। वहां भोजन आदि करने के बाद सभी दोस्त वाहन से रात करीब 11.30 बजे तिखमपुर स्थित शांति अस्पताल के पास पहुंचे, जहां वाहन से उतरने के बाद एक-दूसरे को अलविदा किया। इसी बीच संदिग्ध हाल में चली गोली से प्रशांत घायल हो गया। गोली उसके चेहरे पर ठुड्डी में लगी। दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक के बड़े भाई उमेश कुमार तिवारी ने गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला निवासी एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उक्त युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर में रहता है। इस बाबत सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि गोली युवक के ठुड्डी में लगी है, जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed