{"_id":"597f84b24f1c1b1a288b461e","slug":"12-lakhs-of-stolen-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख रूपये के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 लाख रूपये के जेवर चोरी
बलिया ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
जांच करते अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थ्ााना क्ष्ाेत्रों रविवार रात हुई चोरी की घटनाओं में चोरों ने कुल 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह घटना की जानकरी होने पर पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पहली घटना में नगरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी शिक्षक अखिलेश सिंह की मकान गांव से बाहर है। शिक्षक का परिवार रविवार की रात जब सो रहा था। इसी बीच चोर घर के खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर घर में घुस गए। जहां दो कमरों का ताला तोड़ने के बाद अलमारी, बक्सा व अटैची में रखा 10 लाख रुपए से ऊपर का गहना लेकर फरार हो गए। सोमवार की भोर में जब शिक्षक की मां की नींद खुली तो देखा कि दो कमरों का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद शोर मचाने लगी। महिला का शोरगुल सुन परिवार के सभी सदस्य जग गए। जब आलमारी, बक्सा और अटैची देखा तो उसमें रखे सभी गहने गायब थे।
उधर, बांसडीह-सहतवार मार्ग पर स्थित ग्राम केवरा में बांसडीह निवासी सुनील सोनी की रवि ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी की दूकान है। रोज की तरह दूकान मालिक सुनील अपनी दूकान को रविवार को बंद कर घर आ गया। सोमवार की सुबह बगल में स्थित एमडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामजी वर्मा सुबह साढ़े चार बजे के करीब टहलने के लिए निकले तो देखा कि स्कूल के गेट का ताला टूटने के साथ ही बगल के सोने चांदी की दूकान रवि ज्वेलर्स का भी ताला टूटा है। सूचना पाकर आनन-फानन में दूकानदार दूकान पर पहुंचा तो देखा कि चोर दूकान का ताला तोड़कर दूकान में रखा गया बंधक एवं आर्डर पर बिक्री के लिए रखा गया सोने का लगभग दो लाख रुपये का आभूषण गायब था। कोतवाली बांसडीह को दी सूचना पर पहुंचे बांसडीह एसएसआई राजेश यादव तथा सीओ अशोक कुमार सिंह ने छानबीन शुरू की। क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है तथा शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।