{"_id":"5cbb4baabdec22140012ef0f","slug":"11555778474-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रही बारातियों से भरी कमांडर पेड़ से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी में जा रही बारातियों से भरी कमांडर पेड़ से टकराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती बैरिया मुख्य मार्ग स्थित चौबे छपरा ढाला के पास शनिवार को शादी में जा रही बरातियों से भरी कमांडर जीप के असंतुलित होकर एक पेड़ से टकराने से करीब डेढ़ दर्जन महिला पुरुष तथा बच्चे घायल हो गए। इस घटना में जीप चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दस लोगों को जिला चिकित्सालय को रेफर किया।
जानकारी के अनुसार तीलापुर के पुरवा लाली के डेरा निवासी धान जी गोंड़ की पुत्री ललिता का विवाह संसार टोला निवासी पिण्टू गोंड़ से तय थी। वधू पक्ष के लोग कमांडर के अलावा अन्य साधनों से विवाह स्थल महाराज बाबा के प्रांगण को जा रहे थे। इसी बीच चौबे छपरा ढाला के समीप स्थित पुलिया के पास बारातियों से भरी कमांडर जीप असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जीप के टकराते ही उसमें सवार महिला पुरुषों में चीख कराह मच गयी। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया। आठ माह की गर्भवती रीता पत्नी भीरुग (25) तथा उनके पुुत्र कृष्णा (3 )वर्ष तथा आशीष (2), मीना देवी पत्नी जीतन (55), सुंदरा देवी पत्नी श्याम बिहारी (35), प्रभावती (50), राम अवतारी देवी पत्नी विरेन्द्र (40), जूली पुत्री अवधेश (10), धान जी (40), मधु पुत्री जीतन, गीता देवी पत्नी जीतन (25), मुन्नी (35) पत्नी गौरी शंकर, इंदु पत्नी कमलेश (25), चंद्रावती(40) पत्नी संतोष, पूनम(35) पत्नी रमेश निवासी गण लाली के डेरा तथा कमांडर चालक अशोक राम पुत्र दरोगा राम निवासी तीलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। कमांडर जीप चालक अशोक को सोनवरषा सीएचसी से जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के चालक ने दम तोड़ दिया। इधर गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को जिला चिकित्सालय को रेफर किया गया।