फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   60 बोरी सरकारी गेहूं लदा पिकअप धराया, जांच शुरु

60 बोरी सरकारी गेहूं लदा पिकअप धराया, जांच शुरु

Tue, 26 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
60 बोरी सरकारी गेहूं लदा पिकअप धराया, जांच शुरु
बैरिया। लालगंज (चांदपुर) स्थित हाट गोदाम से मंगलवार को पिकअप पर लादकर कालाबाजारी को ले जाते समय विधायक समर्थकों ने पकड़ लिया। सूचना पर विधायक सुरेंद्र सिंह व बैरिया पुलिस पहुंची। विधायक ने मौके से ही डीएसओ व सप्लाई इंस्पेक्टर से पूरी घटना क्रम बताया और संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि लालगंज स्थित गोदाम से मुरली छपरा विकास खंड के कोटेदारों को खाद्यान्न आपूर्ति किया जाता है। मंगलवार को दोपहर बाद एक पिकअप पर 60 पैकेट (30 क्विंटल) कोटे का गेहूं लादकर गोदाम से निकला और पूरब दिशा में घूमने के बजाय देवराज ब्रह्म मोड़ से उत्तर दिशा में मुड़कर रेवती की तरफ जाने लगा। देवराज ब्रह्म मोड़ पर खड़े मंगल सिंह, अखिलेश सिंह व पंचानन्द सिंह ने जब यह देखा तो उक्त पिकअप का मोटरसाइकिल से पीछा किया। यह देख पिकअप चालक तेज गति से भागा और दलपतपुर के पास पिकअप को सड़क के पास खड़ा कर चालक भाग खड़ा हुआ। उक्त दोनों लोगों ने इसकी सूचना विधायक को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही विधायक सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों तथा पुलिस को मौके पर बुलाया और जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही जिस कोटेदार का उक्त खाद्यान्न प्रमाणित होता है उसके खिलाफ आपूर्ति अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराने को कहा। सूचना पर पहुंचे एसओ एसी तिवारी व पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव ने गेहूं लदे पिकअप को कब्जे में ले लिया। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है, स्वीकृति मिलते ही मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed