फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संशोधित...संत रविदास की मूर्ति अराजक तत्वों ने तोड़ा, तनाव

संशोधित...संत रविदास की मूर्ति अराजक तत्वों ने तोड़ा, तनाव

Mon, 25 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
संशोधित...संत रविदास की मूर्ति अराजक तत्वों ने तोड़ा, तनाव
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसंड गांव में संत रविदास की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद हो गया। विरोध के दौरान प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मामला और बिगड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से वहां मौजूद महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। इससे गुस्साई महिलाएं दूसरे दिन सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची और घटना और पुलिस के विरोध में धरना दिया। डीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि पुलिस अराजक तत्वों का सहयोग करती है। इसके बाद वे गांव पहुंची और एक बार फिर ट्यूबवेल की जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा रखकर पूजा शुरू कर दी। जब आपरेटर ने प्रतिमा रख पूजा करने का विरोध किया तो विवाद की। इस दौरान सदर एसडीएम अस्विनी श्रीवास्तव, सीओ अशोक कुमार सिंह सहित सुखपुरा, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लिया और थाने पर लेकर चली गई। इस मामले में 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में रविवार देर रात कुछ ग्रामीणों ने सरकारी नलकूप की जमीन पर संत रविदास की मूर्ति को रखकर पूजा शुरू कर दी। इसका आपरेटर ने विरोध किया तो ग्रामीण उसके साथ झगड़ा करने लगे। इसी बीच गांव के कुछ लोग आपरेटर के पक्ष में आए तो वहां मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। इस बीच मूर्ति को लेकर हुई छीना झपटी में मूर्ति थोड़ी क्षतिग्रस्त भी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इन लोगों को रोकना चाहा तो ग्रामीण पुलिस से भी उलझ गये। मामला बिगड़ता देख मौके पर कई अन्य थानों की पुलिस भी भेज दी गई। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। इसे लेकर सोमवार को इन ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएम प्रतिनिधि को दिए ज्ञापन में पुलिस पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर बदसलूकी करने और महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद ये लोग सोमवार को दोबारा गांव के उसी सरकारी नलकूप पर दोबारा पहुंच गए। यहां उन्होंने एक बार फिर मूर्ति रखकर पूजा करने की कोशिश की। इस दौरान सदर एसडीएम अस्विनी श्रीवास्तव, सीओ अशोक कुमार सिंह सहित सुखपुरा,कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में लिया और थाने पर लेकर चली गई। उधर ,ट्यूबवेल ऑपरेटर रमाकांत पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने पूजा कमेटी सहित 14 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करमामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सदर एसडीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सरकारी जमीन पर कोई प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती। मामला सरकारी जमीन पर प्रतिमा लगाने का है, इसकी जांच कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed