फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लूट के माल के साथ तीन लूटेरे गिरफ्तार,एक फरार111

लूट के माल के साथ तीन लूटेरे गिरफ्तार,एक फरार111

Mon, 26 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
लूट के माल के साथ तीन लूटेरे गिरफ्तार,एक फरार111
बलिया। बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला के साथ हुई लूटपाट मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। इस मामले में तीन लुटरों को बांसडीहरोड पुलिस ने देवरिया पुल के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पकड़े गए लूटेरों के पास से 15200 रुपये तथा लूट की दो बाइक बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अमित पटेल पुत्र मदन प्रसाद निवासी सलेमपुर मठियां थाना बांसडीहरोड, राजेश कुमार पुत्र चंद्रभान निवासी बंघैता थाना फेफना एवं मनीष प्रसाद गोंड पुत्र अमरनाथ प्रसाद निवासी सलेमपुर मठियां थाना बांसडीहरोड है। बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने 22 नवंबर की शाम करीब 4.30 बजे बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके लिए अनावरण के एसपी ने टीम गठित किया था। मुखबिर की सूचना पर बांसडीहरोड पुलिस ने देवरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। कहा कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि अमित पटेल पूर्वांचल बैंक में कार्य करता है। उसके द्वारा सूचना दी गई कि एक महिला 25 हजार रुपया निकाल कर जा रही है। इसके बाद अपनी बाइक हम लोगों को दे दिया। शंकरपुर स्थित ट्यूबवेल के पास तिराहे पर महिला से झपट्टा मार कर रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गए। अभियुक्तों के पास से लूट के 15200 रुपये व घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक को पुलिस ने बरामद किया गया, जबकि एक अभियुक्त प्रभात कुमार उर्फ कनक गोंड पुत्र उत्तम चन्द प्रसाद निवासी सलेमपुर थाना बांसडीह रोड फरार हो गया। गिरफ्तार करने वाली टीम को एएसपी ने एसपी के निर्देश पर 10 हजार रुपये नकदी पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


छह थानाध्यक्षों का कार्य क्षेत्र बदला
बलिया। पुुुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने तथा कुछ के विरूद्घ मिले शिकायत के आधार पर पांच निरीक्षक व एक उपनिरीक्षक का स्थानांतरण रविवार की देर शाम किया। जिसमें एसओ सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी को स्थानांतरित कर एसओ बैरिया नियुक्त किया। वहीं एसओ बैरिया गगन राज सिंह को एसओ बांसडीह नियुक्त किया। इसी प्रकार बांसडीह कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी को एसओ गड़वार, एसओ गड़वार राम सिंह को एसओ सिकंदरपुर, एसओ नगरा राम दिनेश तिवारी को पीआरओ एसपी तथा पीआरओ द्वारिका प्रसाद पांडेय को एसओ नगरा के पद पर स्थानांतरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed