फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घर में कुछ नहीं मिलने पर खाद के दुकान का चोरों ने तोड़ा ताला

घर में कुछ नहीं मिलने पर खाद के दुकान का चोरों ने तोड़ा ताला

Tue, 30 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
घर में कुछ नहीं मिलने पर खाद के दुकान का चोरों ने तोड़ा ताला
सिकंदरपुर। कस्बा स्थित मिल्की मोहल्ला में सोमवार की देर रात घर का ताला तोड़कर चोर मकान में घुस गए और कमरे में रखे अटैची व बक्से का ताला तोड़कर गहना व रुपये खोजने लगे। कुछ नहीं मिलने पर उसमें से दो-तीन अटैची साथ लेकर चले गए। उधर, कुछ चोर मकान के बाहर खाद की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी व चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि अन्य चोर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कथौड़ा गांव निवासी रामसेवक राय कस्बा के मिल्की मोहल्ला में मकान बनाकर रहते है। वह वर्तमान में मकान का ताला बंदकर मुंबई अपने लड़के के यहां चले गए थे। मकान के बाहरी हिस्से में थाना क्षेत्र के जमुई निवासी अजय मिश्रा की खाद व बीज की दुकान है। वह भी सोमवार की शाम अपनी दुकान बंदकर घर चले गए। इसी बीच रात में चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ कमरे में घुस गए और कमरे में रखे अटैची व बक्से तोड़कर गहने व रुपयों की तलाश किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद खाद की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग सात हजार नगदी साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed