फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीन असलहाधारी बदमाशों ने बैंक लूटने का प्रयास किया

तीन असलहाधारी बदमाशों ने बैंक लूटने का प्रयास किया

Thu, 31 May 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
तीन असलहाधारी बदमाशों ने बैंक लूटने का प्रयास किया
बलिया (नगरा)। रसड़ा-नगरा मार्ग के सोनापाली गांव की चट्टी पर स्थित एसबीआई जनसेवा केंद्र पर गुरुवार की दोपहर तीन असलहाधारी बदमाशों ने बैंक को लूटने का प्रयास किया। लेकिन फ्रेंचाइजी के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के विरोध के चलते असफल रहे। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ कर दो असलहा व कारतूस के साथ पकड़ कर नगरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोनापाली चट्टी पर एसबीआई जनसेवा केंद्र कोदई की फ्रेंचाइजी है। फ्रेंचाइजी संचालक ग्राहकों को पैसा जमा निकासी का काम कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक फ्रेंचाइजी में घुसकर बैठ गए। फ्रेंचाइजी में जब भीड़ कम हुई तो तीनों युवक फ्रेंचाइजी संचालक लाल बहादुर सिंह के पास गए और असलहा सटाकर पैसा लूटने का प्रयास किया। फ़्रेंचाइजी संचालक द्वारा विरोध करने पर एक बदमाश ने असलह से फायर कर दिया। गोली मिस कर गई। फ्रेंचाइजी कर्मचारी व ग्रामीण बदमाशों से भिड़ गए, जिससे बदमाश भागने पर मजबूर हो गए। बदमाशों के भागते वक्त एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो तमंचा व पकड़े गए बदमाश को थाने लेकर आई तथा उससे पूछताछ कर रही है। फ्रेंचाइजी संचालक के तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रयास व छिनैती का मुकदमा कायम कर लिया है।
विज्ञापन

रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि जनसेवा केंद्र में लूट के प्रयास मामले में एक आरोपी पंकज सिंह निवासी अमहर पट्टी दक्षिण रसड़ा को पकड़ा गया है। केंद्र संचालक लाल बहादुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed