{"_id":"59a452304f1c1bb3018b45e5","slug":"11503941168-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से कक्षा नौवीं की छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से कक्षा नौवीं की छात्रा की मौत
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव खरौनी निवासी रमेश वर्मा की पुत्री कुमारी पुतुल वर्मा(15) ने रविवार को परिवार से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोडा दिया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
राजा गांव खरौनी निवासी रमेश वर्मा की पुत्री पुतुल वर्मा क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्रा है। पिता सफाई कर्मी हैं। कोतवाली निरीक्षक सजंय त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता फरार है। मृतक की माता मीरा देवी के तहरीर पर पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकासाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर के मुताबिक, बेटी जब स्कूल की फीस जमा करने के लिए पैसे मांगती थी तो पिता द्वारा उसे हमेशा फटकार मिलती थी। समय पर फीस नहीं भरने के कारण स्कूल में भी बेटी कुंठित रहती थी। इसी बात को लेकर उसने रविवार की शाम को विषाक्त खाकर खुदकुशी की कोशिश की, इसकी जानकारी होने पर उसे इलाज कराने के लिए मऊ लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।