{"_id":"5aa16c944f1c1bc4758b4588","slug":"111520528532-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने स्थापित करवाई नई मूर्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने स्थापित करवाई नई मूर्ति
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। थाना क्षेत्र के खरुआव गांव में मंगलवार की रात में शरारतीतत्वों द्वारा तोड़ी गई देव मूर्ति को लेकर तनाव के मद्देनजर पुलिस ने गुरुवार की सुबह ही नई मूर्ति वहां स्थापित करवा दी। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। मूर्ति स्थापित होने के बाद ग्रामीणों ने पूजा अर्चना भी की।
मालूम हो कि थाना क्षेत्र के खरुआव गांव में खरुआव चन्द्रवार मार्ग पर लगभग 18 वर्ष पहले रामभुवन प्रजापति द्वारा एक वैकल्पिक मंदिर बनवाकर देव प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा के चेहरे को पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। बुधवार की सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने गए तो हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख आक्रोशित हो गए। इसीबीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा, नगरा व उभांव पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। वहीं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए थे। गुरुवार की सुबह ही पुलिस ने नई मूर्ति स्थापित करवा दिया।