फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 22 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के बउल्डिह ग्राम में बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने से क्षुब्ध युवती द्वारा आत्मग्लानि के चलते कुएं में कूदकर खुदकुशी के मामले की 48 घंटे बाद भी खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। हालांकि मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ज्ञात हो कि ग्राम बउल्डिह निवासी ललिता कुमारी चौहान एक महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ ही गांव की स्कूल में पढ़ाती थी। इस दौरान गांव के एक युवक ने किसी तरह से आपत्तिजनक अवस्था में युवती का फोटो खींच सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर ललिता परेशान हो गई और उसे आत्मग्लानि होने पर खुदकुशी करने का मन बना लिया। मंगलवार को सुबह घर से निकल गांव से सौ मीटर दूर स्थित कुएं में छलांग लगा दी थी। रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है , उसे पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की जा रही है। 7जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed