फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक पखवाड़े बाद भी चोरी का नहीं हुआ खुलासा

एक पखवाड़े बाद भी चोरी का नहीं हुआ खुलासा

Fri, 18 Aug 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
एक पखवाड़े बाद भी चोरी का नहीं हुआ खुलासा
बलिया/घोघा। बांसडीह कस्बा निवासी सुनील सोनी के ज्वेलरी के दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये के ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित के तहरीर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन एक पखवाड़ा से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो चोर को पकड़ सकी और ना ही चोरी का खुलासा कर सकी। जिससे पुलिस के कार्रवाई पर सवालिया निशान उठने लगे है।
विज्ञापन

बता दें कि बांसडीह-सहतवार मार्ग पर स्थित केवरा चट्टी पर बांसडीह निवासी सुनील सोनी की रवि ज्वेलर्स के नाम से सोनू-चांदी की दूकान है। जहां चोरों ने 31 जुलाई की रात दूकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के अगले दिन बगल स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक द्वारा पीड़ित को घटना की जानकारी हुई थी। जहां दूकानदार आनन-फानन में पहुंच सामान गायब देख अवाक हो गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही सीओ बांसडीह व कोतवाल मौके पर पहुंए गए थे और मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक पखवाड़े बाद भी उनका आश्वासन झूठा साबित हो रहा है। इस बाबत सीओ बांसडीह अशोक सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। शीघ्र ही अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed