{"_id":"594028a14f1c1b2f098b4669","slug":"111497376929-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में अंधेरे में तीर चला रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड में अंधेरे में तीर चला रही पुलिस
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया (बलिया) । रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस अभी भी अंधेरे में तीर चली रही है। कुएं में मिले दोनों शवों की पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये पहचान तो करा ली, लेकिन मामले में कोई क्लू नहीं मिलने से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जोरों पर है।
बताते चलें कि लगभग एक महीने पूर्व गांव के दियारे में ललता बाबा के कुटी के पास गोली मारकर हत्या करने के बाद दो शवों को कुएं में डाल दिया गया था। कुएं से दुर्गंध निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कुएं से बाहर निकालवा और शिनाख्त की कोशिश की। दोनों शव बिहार प्रांत के सारण (छपरा) जनपद के अमनौर इलाके के दो कुख्यातों की निकले। एसएचओ मनोज सिंह ने शवों के मिलने के तत्काल बाद बताया था कि हम लोग मामले के राजफाश के बहुत करीब हैं। लेकिन धीरे-धीरे मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पुलिस अब इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। जांच से तो यही लग रहा है कि पुलिस अंधेरे में तीर तला रही है। वहीं गांव हत्या को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।