{"_id":"5c5c764cbdec2213dd6db689","slug":"101549563468-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के माले के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के माले के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। थाना क्षेत्र के टांडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के फ्रेंचाइजी संचालक से हुई लूट के मामले में नगरा पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार को कार्रवाई करते हुए सोनापाली चर्च के पास घटना में प्रयुक्त बाइक, असलहा सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आजमगढ़ जिला के थाना रौनापार क्षेत्र के सहबदिया गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ बब्लू सिंह पुत्र रामशबद सिंह तथा मऊ जिला के मधुबन थाना के उसरी (सरधा) गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र अमरनाथ गुप्ता है। जबकि एक अभियुक्त भागने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचा, तीन कारतूस, दो खोखा, दो रजिस्टर, 13 पासबुक तथा लूटे गये रुपये में से 17200 रुपया नगद, एक काले रंग का बैग, एक प्रमाण पत्र सीएसपी बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के सिसवार कला निवासी मुन्ना सिंह का मलप चट्टी पर भारतीय स्टेट बैंक की फ्रेंचाइजी है। चार फरवरी की शाम मुन्ना सिंह प्रतिदिन की भांति फ्रेंचाइजी बंद कर डेढ़ लाख रुपये लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही नगरा-रसड़ा मार्ग स्थित टांडी मोड़ पर पहुंचे कि बाइक पर सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया और असलहा सटाकर डेढ़ लाख रुपया नगद, लैपटाप, स्केनर व मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे।