फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रेराह बदमाशों ने व्यापारी को पीटकर किया घायल

रेराह बदमाशों ने व्यापारी को पीटकर किया घायल

Fri, 11 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
रेराह बदमाशों ने व्यापारी को पीटकर किया घायल
बलिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन कचहरी रोड पर जनता मार्केट के सामने तीन जूता व्यापारियों को अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। ओक्डेनगंज चौकी क्षेत्र के चित्तू पांडेय स्टेशन रोड स्थित जनता मार्केट के सामने कानपुर के जूता व्यापारी प्रतिदिन भी भांति अपनी दुकान लगाते हैं। मंगलवार की शाम जूता खरीदने को लेकर ग्राहक से तू-तू, मैं-मैं हो गया। जिसके बाद ग्राहक बिना जूते लिए हुए वापस चला गया। जिसके कुछ देर बाद बदमाशों ने राड, डंडा तथा चाकू लेकर मौके पर पहुंच व्यापारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। कानपुर नगर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र के चंदापुर निवासी अनिल कुमार (45), पवन (26) तथा अमन (23) को राड, डंडे से मारपीट कर घायल करने के साथ ही चाकू लहराते हुए मुख्य मार्ग पर दहशत फैलाते कर भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल व्यापारियों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों व्यापारियों का इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी का कहना है कि मारपीट की घटना की जानकारी है, लेकिन अभी तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed