फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बोलेरो ने टेंपो व बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

बोलेरो ने टेंपो व बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

Wed, 09 Jan 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो ने टेंपो व बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
बैरिया। मधुबनी से रानीगंज बाजार की तरफ जा रही बोलेरो से सोमवार की देर शाम कोटवां मोड़ के पास सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे टेंपो में टक्कर हो गई। बोलेरो चालक ने एक बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। इस बीच बोलेरो को छोड़कर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने सुरेमनपुर बैरिया मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और बोलेरो को थाने ले जाने लगे तो ग्रामीण उसके मालिक को बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस करीब आधी रात को ग्रामीणों को समझाने के बाद बोलेरो थाने ले गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रानीगंज बाजार से कफन और लकड़ी लादकर एक टेंपो मधुबनी जा रहा था। इसी बीच मधुबनी से रानीगंज बाजार की ओर जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। इसके बाद बोलेरो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बोलेरो से टक्कर लगते ही बाइक के आगे का चक्का निकलकर दूर जा गिरा। हादसे में बाइक सवार कोटवां निवासी लालबाबू गोंड (23) और भाई बबलू गोंड (16) पुत्रगण लालजी गोंड घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लालबाबू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच चालक बोलेरो को छोड़कर फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरेमनपुर-बैरिया सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर बैरिया, दोकटी, हल्दी, रेवती, बांसडीह कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस जाम हटाने के साथ ही हादसे को अंजाम देने वाले बोलेरो को थाने ले जाना चाहती थी। जबकि ग्रामीणों का कहना था कि पहले बोलेरो मालिक हमारे सामने आए तब हम बोलेरो को यहां से कहीं ले जाने देंगे। काफी समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस तीन घंटे बाद करीब आधी रात में हल्का बल प्रयोग कर बोलेरो थाने ले गयी और रास्ते से जाम हटवाया। इस दौरान बैरिया चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र नाथ दुबे की अंगुली में भी चोटे आई हैं। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed