फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बालू के खेल से माफिया व अफसर लाल, आमलोग त्रस्त

बालू के खेल से माफिया व अफसर लाल, आमलोग त्रस्त

Sun, 08 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बालू के खेल से माफिया व अफसर लाल, आमलोग त्रस्त
बलिया। लाल बालू का गोरखधंधा जिले में नासूर हो चुका है और इस पर रोक लगाने में जिला प्रशासन पूरी तरह फेल है। इस काले खेल से कई विभागों के अफसर, कर्मचारी के साथ ही बालू माफिया जहां लाल हो रहे हैं वहीं आम लोग शोषण का शिकार। बैरिया क्षेत्र में विधायक व वनकर्मियों के बीच हुए विवाद के पीछे भी यही कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में प्रांतीय सीमाओं के रास्ते लाल बालू का गोरख धंधा सालों से जनपद में चल रहा है। लेकिन वर्ष 2014 में नरहीं थाना के भरौली गंगा पुल के भारी वाहनों के लिए बंद होने के कारण छोटे वाहनों से सीधे तौर तस्करी शुुरु हो गई। नियमों को देखें तो बिहार प्रांत से आने वाले लाल बालू के लिए वाणिज्य कर विभाग की ओर से शुल्क जमा करा कर फार्म 31 जारी किया जाता है। इसके आधार पर ही संबंधित फर्म बिहार प्रांत में रायल्टी जमा कर ट्रकों से प्रदेश की सीमा में लाते हैं। हालांकि सीमा पर वन विभाग की ओर से वन उपज के आधार पर लाल बालू पर अभिवहन व पंजीकरण शुल्क की वसूली की जाती है। लेकिन इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला किया जाता है। आलम यह है कि भरौली व बैरिया पुल के रास्ते आम आदमी घर बनवाने के लिए एक ट्रैक्टर बालू नहीं ला सकता है जबकि माफियाओं की ओर से रोजाना हजारो ट्राली इन दोनों रास्ते से प्रदेश में अवैध तरीके से लाया जाता है और उंचे दामों पर बेचा जाता है। इसके अलावा नरहीं थाना के कोटवां नारायणपुर से लेकर बैरिया तक दर्जनों स्थानों पर बड़े पैमाने पर बड़ी नाव स्टीमर से लाल बालू की तस्करी की जाती है। इसकी जानकारी वाणिज्य कर, पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग, खनन विभाग सभी को होती है लेकिन सभी चुप्पी साधे रहते हैं, जो कई संकेत देते हैं। आलम यह है कि यदि आम आदमी घर बनाने को एक ट्रैक्टर लाल बालू लाता है तो उसे कई विभागों की नौटंकी का सामना करना पड़ता है लिहाजा वह भी माफियाओं से ही महंगे दामों पर खरीदने का मजबूर हैं। सूत्रों की मानें तो लाल बालू का खदान बिहार प्रांत के कोईलवर में है और नजदीकी रास्ता भरौली से रोजाना सैकड़ों मिनी ट्रक लाल बालू की तस्करी होती है।
विज्ञापन

इनसेट
लाल बालू के अवैध आवक को लेकर कई टीमें गठित की गई हैं और समय-समय छापेमारी कर बालू सीज भी किया गया है। इस बाबत लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है और जल्द ही नदियों के रास्ते आने वाले बालू की निगहबानी का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज सिंघल
एडीएम, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed