फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crime in ballia

बाइक सवारों ने टेंपो चालक को किया जख्मी, छिनैती का प्रयास

Fri, 09 Apr 2021 06:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
crime in ballia
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बिगही गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक टेंपो चालक को मारपीट कर घायल कर दिया और मोबाइल और नकदी छीनने का प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बिगही गांव निवासी टेंपो चालक अनिल वर्मा (20) बृहस्पतिवार की रात सहतवार से वाहन लेकर घर जा रहा था। तभी उसे बिगही बहुआरा गांव के समीप मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने रोककर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से चालक चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण जुट गए तो बाइक सवार बदमाश भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल चालक को सीएचसी सोनवानी में भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज रोहुआ रविंद्र पटेल ने पीड़ित टेंपो चालक से घटना के संबंध में जानकारी ली और बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed