फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cracks in joint of bridge connecting eastern states including Bihar, Nepal and Bengal, people panic due to vibration

बिहार, नेपाल और बंगाल सहित पूर्वी राज्यों को जोड़ने वाले पुल के ज्वाइंट में आई दरार, कंपन से लोगों में दहशत 

Mon, 30 Nov 2020 07:49 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Cracks in joint of bridge connecting eastern states including Bihar, Nepal and Bengal, people panic due to vibration
बेल्थरारोड क्षेत्र के तुर्तीपार के समीप बने भागलपुर पुल पर बना गड्ढा । - फोटो : अमर उजाला।

सोनौली-बलिया राजमार्ग से जुड़े और देवरिया जिले को जोड़ने वाली सरयू नदी पर बने तुर्तीपार-भागलपुर सेतु के ज्वाइंट में दरार आ गई है। पुल के बीचों बीच कई पाए दब गए हैं। इससे भारी वाहनों की आवाजाही से पुल में कंपन हो रहा है। स्थानीय पुलिस चौकी को इसकी सूचना दे दी गई है। इसके बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हैं। ऐसे में किसी बड़े खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


बिहार, नेपाल, बंगाल और पूर्वी राज्यों को जोड़ने वाले इस पुल की 2002 में उद्घाटन के बाद से मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों ने 2019 में इसका निरीक्षण किया था। हालात से वाकिफ होने के बावजूद अधिकारी उदासीन हैं।  पुल के बीचोंबीच कई पाये दब गए हैं। इससे भारी वाहनों की आवाजाही के चलते अन्य पायों की अपेक्षा कंपन ज्यादा होता है।

विज्ञापन

ज्वाइंटों पर दरार आने के बाद अब पुल से गुजरने वालों में दहशत है। चौकी की इसकी सूचना दे दी गई। लेकिन अधिकारी अब तक नहीं चेते। लोगों का कहना है की यही लापरवाही कहीं बड़े हादसे का सबब न बन जाए। प्रधान संघ के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान आलोक सिंह ने बताया कि पुल के बीच का स्लैब काफी नीचे हो गया है। 

पुल के पायों के बीच दरारें पड़ गईं हैं, वहीं कई जगहों पर पुल की सड़क टूट गयी है। बताया कि पुल की पहले दो बार मरम्मत भी की गई और बेयरिंग भी बदला गया। बताया कि पुल पर मानक के विपरीत गिट्टी, बालू लदे  ओवरलोड 16 चक्का, 20 चक्का ट्रक प्रतिदिन गुजर रहे हैं। ऐसे में पुल में कंपन हो रहा है। आशंका जताई कि यदि यही हाल रहा तो पुल ध्वस्त हो जाएगा। 

विभाग के उच्चाधिकारियों को पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दे दी गई है। विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण के लिए बुलाई गई है। निरीक्षण के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। - कमल किशोर, अधिशासी अभियंता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed