Pawan Singh News: दूसरी पत्नी के साथ तलाक मामले में पवन सिंह को कोर्ट ने किया तलब, 4 साल पहले हुई थी शादी
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार व गायक पवन सिंह पिछले कई माह से दूसरी पत्नी संग तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बलिया स्थित परिवार न्यायालय ने पवन सिंह को पांच नवंबर को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी गायक व फिल्म स्टार पवन सिंह का दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का मामला बलिया जिले के परिवार न्यायलय में पहुंच गया। ज्योति ने भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया है। अदालत ने पांच नवंबर को पवन सिंह को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। ये चौथा मौका है जब अदालत के द्वारा पवन सिंह के अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।
पांच नवंबर को ही पवन सिंह को भरौली में आयोजित गड़हा महोत्सव में कार्यक्रम भी पेश करना है। अदालती मामला सामने आने के बाद से कार्यक्रम के आयोजक और पवन सिंह को चाहने वाले सकते में हैं। छह मार्च 2018 को भोजपुरी के स्टार कलाकार पवन सिंह ने बलिया के मिड्ढ़ी निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से परिणय सूत्र में बंधे थे।
काफी चर्चा में रही थी शादी
शादी समारोह जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर चितबड़ागांव के शंकर होटल में आयोजित किया गया था। तब पवन सिंह शहर में कई दिनों तक रुके थे। इस शादी को लेकर तब काफी चर्चा हुई थी।दोनों के बीच के रिश्तों की दरार तब बाहर आई जब पवन ने बिहार के आरा स्थित पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की।
इसके बाद ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी दाखिल कर दिया। ज्योति के अधिवक्ता पीयूष सिंह के अनुसार 22 अप्रैल को अर्जी दाखिल होने के बाद कोर्ट ने दो जून को पवन सिंह को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया था।
लेकिन वह निर्धारित तिथि पर नहीं कोर्ट में नहीं आए। इसके बाद सात जुलाई और एक अगस्त को नोटिस जारी हुआ, फिर भी वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। अब चौथी बार पांच नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।