फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Couple partner at every booth, elephant will run on social platform

हर बूथ पर जोड़े साथी, सोशल प्लेटफार्म पर दौड़ेगा हाथी

Tue, 18 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Couple partner at every booth, elephant will run on social platform
बलिया। बसपा सुप्रीमों की बात पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और जनता तक पहुंचाने के लिए बसपा ने बूथ से लेकर जिला स्तर तक डिजिटली वॉर रूम तैयार कर लिया है। अब बसपा भी फेसबुक, व्हाट्सएप, जूम, ट्वीटर, टेलीग्राम पर हाथी की सवारी करेगा। जिले में करीब एक हजार कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यालय को डिजिटली तैयार करने की तैयारी भी चल रही है। वर्चुअल सभाओं के लिए टेलीग्राम, जूम एप का उपयोग पदाधिकारी करेंगे। पार्टी का जमीनी नेटवर्क अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तैयार हो गया है। प्रत्याशियों की घोषणा होते ही चुनाव प्रचार तेजी पकड़ लेगा।
विज्ञापन

----
बूथ स्तर पर बनाए व्हाट्सएप ग्रुप, शेयर किए जा रहे ट्वीट
बसपा ने चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए जोर अजमाइश शुरू कर दी है। प्रत्याशियों की घोषणा भी तीन विधानसभाओं में कर दी है। सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए युवाओं की फ़ौज तैयार की गई। बुथ से लेकर जिले स्तर तक के करीब 1000 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो वूथ-बूथ पर बसपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। बसपा कार्यालय पर आईटी रूम तैयार करने की कवायद शुरु कर दी गई है। इसके साथ ही बूथ, सेक्टर और जिला स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर बसपा सुप्रीमो के ट्वीट और उनकी सरकार के दौरान चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बसपा पदाधिकारियों के मुताबिक वर्चुअल प्रचार के लिए युवाओं को तैयार किया गया है। उनका काम केल बसपा सुप्रीमो के ट्वीट और संदेशों को हर व्यक्ति के मोबाइल तक पहुंचाना है। प्रत्याशियों को भी इस बारे में तैयारी करने के लिए कहा गया है। ब्ल्यू बुक और गीत के माध्यम से भी लोगों को बसपा की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

----
बसपा ने वचुअल प्रचार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बूथ से लेकर सेक्टर और जिला स्तर तक एप ग्रुप बनाए गए हैं। हर कार्यकर्ता को बहनजी द्वारा किए जाने वाले ट्वीट और बसपा सरकार में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की पोस्ट साझा करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही ब्ल्यू बुक और गीत के जरिए लोगों को बसपा की नीतियां बताई जा रही है। तकनीक के साथ बसपा भी पूरी तरह से कदमताल करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार भारती, जिलाध्यक्ष, बसपा, बलिया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed