फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Country is stuck in odd conditions: Abhishek Brahmachari

देश विषम परिस्थितियों में फंसा है : अभिषेक ब्रह्मचारी

Sun, 22 Mar 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Country is stuck in odd conditions: Abhishek Brahmachari
कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा च? - फोटो : BALLIA
बलिया। मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के निवास पर कोरोना से देश को मुक्ति की कामना से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने हनुमान चालीसा और ललिता सहस्त्रनाम का पाठ कराया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश विषम परिस्थितियों में फंस गया है। कोरोना से लड़ने में सरकार को पूरा समर्थन है लेकिन जब लगे कि मनुष्य की सीमा समाप्त हो गई है तो फिर ईश्वर के दरबार में अर्जी लगाना चाहिए। कहा कि नवरात्र आने वाला है। भगवती से भारत सहित विश्व को कोरोना से निजात दिलाने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने निमिया के डाल मैया.. देवी गीत गाकर भगवती की प्रार्थना की। उन्होंने ढोलक भी बजाया। कहा कि जिस किसी को मास्क, साबुन या भोजन सामग्री की जरूरत हो वो हमसे संपर्क कर सकते हैं। संकट के समय सभी को सतर्क और स्वस्थ रहना है। कहा कि युवा चेतना जनता के साथ है और जनसहयोग से कोरोना को पराजित करेंगे। युवा चेतना की ओर से जरूरतमंद लोगों को मास्क और साबुन उपलब्ध कराया गया। बैजू राय ने हरे राम हरे कृष्णा से हरिकीर्तन प्रारंभ किया। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना, बैजू राय, मोहन सिंह, अजय ओझा, चंद्रकेश राय, प्रियांशु राय निरहुआ, अनंत गुप्ता धोंड़ा, बिहारी पासवान, अलगू पासवान, टुनटुन राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed