फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Country can never borrow from the debt of martyrs: Sriprakash

देश शहीदों के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता: श्रीप्रकाश

Sat, 08 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Country can never borrow from the debt of martyrs: Sriprakash
घोघा। बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया निवासी शहीद प्रवीण सिंह की 13वीं पुण्यतिथि शनिवार को शहीद प्रवीण सिंह सेवा समिति की ओर से गांव स्थित शहीद प्रवीण सिंह शिक्षण संस्थान के परिसर में हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि यह देश शहीदों के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उन्होंने वर्तमान युवा पीढ़ी से शहीदों के जीवन परिचय से अवगत होने की अपील की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि आज देश के हर नौजवान सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने की मंशा रखता है। देश में विपरीत समय में पूरा देश सेना के साथ खड़ा दिखाई देता है। कहा कि जब तक प्रवीण सिंह जैसे जवान इस देश के प्रहरी रहेंगे भारत को कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। इसके पूर्व अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर प्रतुल कुमार ओझा, मुन्ना सिंह, विनय सिंह, बरमेश्वर पांडेय, शशिकांत सिंह, राजेंद्र सिंह, राहुल मिश्र, अभिनन्दन सिंह, शैलेश सिंह, मुनजी कुमार, अशोक सिंह, बंटी चौबे, मंगल मिश्र, दीपक सिंह, राजेश सिंह आदि रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य परशुराम सिंह व संचालन विजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed