फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   corona vaccine in ballia

देश में बनी दोनों कंपनियों की वैक्सीन शत प्रतिशत सुरक्षित

Sun, 10 Jan 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine in ballia
बलिया। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत निर्णायक जंग की ओर अग्रसर हो चला है। देश में 16 जनवरी से बहुप्रतीक्षित टीकाकरण का अभियान शुरू होगा। इसके लिए देश के साथ ही जनपद में भी पूरी तैयारी कर ली गई है। पहले चरण में सरकारी एवं प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मी, दूसरे फेज में पुलिस, सफाईकर्मी एवं अन्य रहेंगे। जबकि तीसरे फेज में 50 साल से ऊपर वाले गंभीर रोगी रहेंगे। इसके अलावा, चौथे फेज में 50 साल से नीचे वाले सभी लोगों को शामिल किया गया है। इसके तहत प्रथम फेज में सरकारी अस्पतालों के 9239 तथा प्राइवेट के 1080 कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। इन कर्मियों के मोबाइल नंबर, आधार कार्ड को छोड़कर अन्य आईडी, पिनकोड आदि अपलोड किया जा चुका है। इस प्रकार, पहले चरण में 10319 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल समेत समस्त सीएचसी और पीएचसी पर पांच सदस्यीय टीम तैनात रहेगी, जो प्रशिक्षित रहेगी। इस टीका को लेकर जनपद के कुछ लोगों में प्रश्न घूम रहा है। इसका जवाब मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed